"रुड़की में प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.) का भव्य शपथग्रहण, सत्यनिष्ठ पत्रकारिता का दिया संदेश..
रुड़की: ईदगाह चौक स्थित होटल सचिन इंटरनेशनल में “प्रेस क्लब महानगर रुड़की (रजि.)” का शपथ ग्रहण समारोह भव्यता और गरिमामय वातावरण में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को विधिवत शपथ दिलाई गई तथा पत्रकारिता के दायित्व, निष्पक्षता और सामाजिक सरोकारों पर वक्ताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। समारोह में धार्मिक, राजनीतिक, प्रशासनिक और सामाजिक क्षेत्र से जुड़े गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने ली शपथ......
समारोह में क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा, महासचिव मोनू शर्मा, उपाध्यक्ष आरिफ नियाजी, सचिव सलमान मलिक, कोषाध्यक्ष शहजाद राजपूत सहित निदेशक चौधरी अनवर राणा, परवेज आलम, अमित शर्मा, पुनीत सिंह रोहिला और देशराज पाल को शपथ दिलाई गई। मुख्य अतिथि महंत लोकेश दास जी महाराज ने सभी पदाधिकारियों को शपथ दिलाते हुए आशीर्वाद प्रदान किया।
सत्यनिष्ठ पत्रकारिता पर जोर.....
मुख्य वक्ता के रूप में स्वामी जगन्नाथ आश्रम ऋषिकेश के पीठाधीश्वर आचार्य लोकेश जी महाराज ने कहा कि पत्रकारों को हमेशा सत्य के साथ खड़ा रहना चाहिए, सत्ता के साथ नहीं। उन्होंने पत्रकारिता को मिशन बताते हुए कहा कि शासन या व्यवस्था की कमियों को उजागर करना पत्रकारों का दायित्व है।
प्रशासनिक अधिकारियों ने सराहा योगदान.....
ज्वाइंट मजिस्ट्रेट दीपक रामचंद्र शेठ ने कहा कि शिक्षानगरी रुड़की की पहचान के अनुरूप पत्रकारों को समाजहित में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। नगर आयुक्त राकेश चंद्र तिवारी ने कहा कि पत्रकारों के माध्यम से प्रशासन को जनसमस्याओं के समाधान का मार्ग मिलता है। जिला सूचना अधिकारी रतीलाल ने फोन पर संदेश देते हुए पत्रकारों को समाज का दर्पण बताया।
राजनीतिक व सामाजिक प्रतिनिधियों के विचार.....
महापौर अनीता अग्रवाल, दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री देशराज कर्णवाल, अल्पसंख्यक शिक्षा प्राधिकरण अध्यक्ष डॉ. सुरजीत सिंह गांधी, भाजपा नेता इंजीनियर चैरब जैन, भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ. मधु सिंह, पूर्व मेयर गौरव गोयल, समाजसेविका पूजा गुप्ता, किसान नेता चौधरी सुभाष नंबरदार तथा अन्य वक्ताओं ने पत्रकारों की भूमिका को समाज के लिए महत्वपूर्ण बताया। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. ए.के. मिश्रा ने स्वास्थ्य जागरूकता में मीडिया की भूमिका की सराहना की।
वर्चुअल संदेश, सम्मान और संचालन......
दर्जा प्राप्त कैबिनेट मंत्री विनय रोहिल्ला ने वर्चुअल माध्यम से शुभकामनाएं देते हुए प्रेस क्लब को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में अतिथियों को शील्ड और बुके देकर सम्मानित किया गया, जबकि अंतरराष्ट्रीय शायर अफजल मंगलौरी ने कार्यक्रम का संचालन किया।
समारोह में वरिष्ठ पत्रकार महेश्वर सिंह, फिरोज अहमद, नरेंद्र सिंह, असलम अंसारी, आदिल राणा, संदीप कश्यप, श्याम सुंदर, सतपाल सैनी, अशोक चौहान, अमन कुमार, मोहम्मद आलम, इकराम अली, गुलशेर, बुरहान राजपूत, नवीन कुमार, वकील अहमद, मनीष ग्रोवर, मनोज अग्रवाल, दीक्षा गुप्ता, दिलशाद खान सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के अंत में क्लब अध्यक्ष प्रिंस शर्मा ने सभी अतिथियों, पत्रकारों और सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए प्रेस क्लब को पत्रकार हित और समाज सेवा के लिए निरंतर कार्यरत रहने का संकल्प दोहराया।


Chief Editor

