ऑपरेशन प्रहार का असर फायरिंग करने वाले बदमाश और दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार

ऑपरेशन प्रहार का असर फायरिंग करने वाले बदमाश और दुष्कर्म आरोपी गिरफ्तार
रुड़की: हरिद्वार पुलिस का ऑपरेशन प्रहार लगातार अपराधियों पर भारी पड़ रहा है।

एसएसपी नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर गंगनहर पुलिस ने दो अलग-अलग गंभीर मामलों में तेज कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

एसपी देहात शेखर सुयाल के निर्देशन में पुलिस टीमों ने घटनास्थलों का बारीकी से निरीक्षण कर डिजिटल साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से आरोपियों तक पहुंच बनाई।nlm,m l,
फायरिंग मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

गंगनहर थाना पुलिस ने फायरिंग कर दहशत फैलाने वाले सौरभ उर्फ बल्ली और शोएब को गिरफ्तार किया। सौरभ को पनियाला मुर्गी फार्म तिराहे के पास से .315 बोर के देसी तमंचे और जिंदा कारतूस के साथ दबोचा गया, जबकि शोएब को रेलवे अंडरपास से पकड़ा गया। आरोपियों की निशानदेही पर घटनास्थल से दो खोखा कारतूस भी बरामद हुए हैं। दोनों ने मिलकर एक युवक पर जानलेवा हमला कर इलाके में दहशत फैलाने की कोशिश की थी।

दुष्कर्म आरोपी भी चढ़ा पुलिस के हत्थे
इसी अभियान के तहत पुलिस ने नाबालिग से दुष्कर्म के मामले में भी त्वरित कार्रवाई की। भगवानपुर क्षेत्र में दर्ज मुकदमे में नामजद आरोपी कार्तिक तोमर को नन्हेड़ा अनन्तपुर से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ में आरोपी ने किशोरी को बहला-फुसलाकर मुजफ्फरनगर के एक होटल में ले जाकर दुष्कर्म करने की बात स्वीकार की। घटना के बाद वह पीड़िता को रास्ते में छोड़कर फरार हो गया था।

पुलिस टीम की अहम भूमिका
इस पूरी कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक मनी भूषण श्रीवास्तव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने सक्रिय भूमिका निभाई। पुलिस का कहना है कि “ऑपरेशन प्रहार” आगे भी जारी रहेगा और अपराधियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।