5000 रुपये का इनामी वांछित आरोपी कलियर पुलिस के हत्थे चढ़ा, लंबे समय से चल रहा था फरार
पिरान कलियर। थाना पिरान कलियर पुलिस को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। लंबे समय से फरार चल रहे 5000 रुपये के इनामी वांछित आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने उसे न्यायालय में पेश करने की तैयारी कर ली है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जनपद में वांछित अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में थाना पिरान कलियर पुलिस टीम द्वारा भी जनपद और अन्य जनपदों में लगातार दबिश देकर कार्रवाई की जा रही थी।
बताया गया कि थाना पिरान कलियर में दर्ज मुकदमा संख्या 347/2025 धारा 137(2), 87 बीएनएस और पोक्सो अधिनियम की धारा 11(4)/12 के तहत वांछित चल रहे आरोपी दानिश पुत्र इकराम निवासी थीथकी गोपाली, देवबंद रोड, थाना देवबंद, जिला सहारनपुर (उप्र), उम्र 28 वर्ष लंबे समय से गिरफ्तारी से बचने के लिए फरार चल रहा था। आरोपी की गिरफ्तारी नहीं होने पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा उस पर 5000 रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था।

पुलिस टीम ने आरोपी की तलाश में उसके घर समेत कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, लेकिन वह लगातार पुलिस से बचता रहा। इसी बीच 14 मार्च 2026 को मुखबिर तंत्र से मिली सूचना के आधार पर कलियर पुलिस ने गोपाली चौकी के पास देवबंद हाईवे पर घेराबंदी कर आरोपी को दोपहर करीब 2:30 बजे गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार किए गए इनामी आरोपी को आज न्यायालय में पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल रहे:
रविन्द्र कुमार – थानाध्यक्ष, कोतवाली पिरान कलियर
उपनिरीक्षक विशाखा राठौर
हेड कांस्टेबल अमित कुमार
कांस्टेबल जितेन्द्र सिंह
होमगार्ड अंकित कुमार





