पैर फिसलने से गंगनहर के तेज़ बहाव में बह गया roorkee iit का छात्र, तलाश में जुटी पुलिस..(देखे वायरल वीडियो)

रुड़की। नगर निगम गंगनहर पुल के पास बुधवार को एक दर्दनाक हादसे से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। आईआईटी रुड़की का एक छात्र पैर फिसलने के कारण गंगनहर के तेज बहाव में बह गया। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन की टीम मौके पर पहुंची और छात्र की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया गया। 

जानकारी के मुताबिक आईआईटी रुड़की के एमबीए छात्र आशीष शुक्ला, निवासी वाराणसी (बनारस), अपने दोस्तों के साथ घूमने आया था। इसी दौरान नगर निगम गंगनहर पुल के समीप अचानक उसका पैर फिसल गया और वह संतुलन खोकर सीधे नहर में जा गिरा। देखते ही देखते छात्र तेज बहाव में बह गया।

घटना के समय आसपास मौजूद लोगों ने उसे बचाने का प्रयास किया और शोर मचाया, जिससे मौके पर बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची और प्रत्यक्षदर्शियों से घटना की जानकारी जुटाई।

पुलिस और स्थानीय प्रशासन की टीम गंगनहर में बहे छात्र की तलाश के लिए लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। साथ ही प्रशासन ने लोगों से नहर किनारे विशेष सावधानी बरतने की अपील की है।