"SSP नवनीत सिंह भुल्लर का एक्शन मोड! शहरभर में BDS की ताबड़तोड़ चेकिंग"
हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) नवनीत सिंह भुल्लर के निर्देश पर हरिद्वार पुलिस पूरी तरह सतर्क मोड में नजर आ रही है।

सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए BDS (बम निरोधक दस्ते) की टीम द्वारा शहर के प्रमुख और संवेदनशील स्थानों पर लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है।

रेलवे स्टेशन, रोडवेज़ बस अड्डा, हरकी पैड़ी समेत अन्य भीड़-भाड़ वाले इलाकों में विशेष निगरानी रखी जा रही है। हर गतिविधि पर पैनी नजर रखते हुए सुरक्षा एजेंसियां किसी भी तरह की संदिग्ध गतिविधि को लेकर पूरी तरह अलर्ट हैं।

पुलिस प्रशासन का कहना है कि विश्व प्रसिद्ध कुंभ नगरी हरिद्वार की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है, जिसके लिए लगातार चेकिंग और निगरानी अभियान जारी रहेगा।

हरिद्वार पुलिस ने आम जनता से सहयोग की अपील करते हुए कहा है कि यदि किसी को कोई संदिग्ध वस्तु या गतिविधि दिखाई दे, तो तुरंत 112 पर कॉल कर पुलिस को सूचित करें, ताकि समय रहते आवश्यक कार्रवाई की जा सके।





