बुजुर्ग महिला को बनाया निशाना, गोदरेज अलमारी से उड़ाए जेवर — एक गिरफ्तार, दूसरा फरार
हरिद्वार। कोतवाली रानीपुर क्षेत्र के शिवालिक नगर में चाबी बनाने के बहाने घर में घुसकर सोने-चांदी के जेवरात चोरी करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए मध्यप्रदेश से एक आरोपी को गिरफ्तार किया है, जबकि उसका साथी फरार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार दिनांक 09 फरवरी 2026 को संदीप धीमान निवासी Q-64 शिवालिक नगर, रानीपुर ने थाने में शिकायत दर्ज कराई कि दो अज्ञात व्यक्ति उनकी बुजुर्ग माताजी के बुलाने पर गोदरेज अलमारी की चाबी बनाने के बहाने घर में दाखिल हुए। चाबी बनाने का नाटक करते हुए आरोपियों ने अलमारी में रखे सोने-चांदी के जेवरात पर हाथ साफ कर दिया।
मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर रानीपुर पुलिस और सीआईयू हरिद्वार की संयुक्त टीम गठित की गई। टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और अन्य सुरागों के आधार पर आरोपियों की तलाश शुरू की। लगातार प्रयासों के बाद 20 फरवरी 2026 को आरोपी गोविन्द छाबड़ा निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार (मध्यप्रदेश) को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया गया।
पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक पीली धातु की अंगूठी बरामद की है। पूछताछ में गोविन्द ने बताया कि वह अपने साले के साथ मध्यप्रदेश से हरिद्वार आया था और शिवालिक नगर स्थित घर में चाबी बनाने के बहाने चोरी की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद दोनों वापस मध्यप्रदेश लौट गए थे। आरोपी ने खुलासा किया कि बाकी जेवरात उसके साले के पास हैं।
पुलिस जब सह-आरोपी के घर दबिश देने पहुंची तो वह परिवार सहित फरार मिला। घर पर ताला लगा हुआ था। फरार आरोपी की तलाश जारी है। मुकदमे में धारा 305(ए) बीएनएस के साथ-साथ 317(2), 332(ग), 334(1), 3(5) बीएनएस की बढ़ोतरी कर विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पकड़ा गया आरोपी:
गोविन्द छाबड़ा (उम्र 25 वर्ष), निवासी ग्राम बारिया, थाना गंधवानी, जिला धार, मध्यप्रदेश
पुलिस टीम:
कोतवाली रानीपुर टीम
प्रभारी निरीक्षक आशुतोष राणा
उ0नि0 विकास रावत (चौकी प्रभारी गैस प्लांट)
का0 दीप गौड़
का0 गंभीर तोमर
का0 सुमन डोबाल
सीआईयू हरिद्वार टीम
निरीक्षक नरेन्द्र सिंह बिष्ट (प्रभारी)
का0 वसीम


Chief Editor

