इमलीखेड़ा में महा विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन

इमलीखेड़ा में महा विशाल कुश्ती दंगल का भव्य आयोजन

रुड़की। पिरान कलियर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत नगर पंचायत इमलीखेड़ा में हजरत बाबा भूरे शाह के 87वें उर्स मुबारक के अवसर पर आयोजित तीन दिवसीय महा विशाल कुश्ती दंगल ने खेल प्रेमियों का खूब ध्यान आकर्षित किया। दंगल में प्रदेश और देश के अलग-अलग हिस्सों से पहुंचे नामी पहलवानों ने अपने शानदार दांव-पेंच दिखाकर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि एवं समाजसेवी इंतजार प्रधान पीपपुरा ने फीता काटकर और पहलवानों का हाथ मिलवाकर किया। इस दौरान अखाड़े में खिलाड़ियों का उत्साह देखते ही बन रहा था।

खिलाड़ियों का बढ़ाया हौसला
खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से सुराज सेवा दल के प्रदेश सचिव इंतजार प्रधान ने विजेता पहलवान को ₹5100 का नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है, जरूरत केवल उन्हें मंच और प्रोत्साहन देने की है।

उन्होंने कहा कि कुश्ती हमारी पारंपरिक संस्कृति का महत्वपूर्ण हिस्सा है और ऐसे आयोजन युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के साथ-साथ नशे जैसी बुराइयों से दूर रखने का काम करते हैं।

“खेल युवाओं को नई दिशा देते हैं” — इंतजार प्रधान
मुख्य अतिथि इंतजार प्रधान ने कहा कि खेल जीवन का अहम हिस्सा हैं और कुश्ती जैसी पारंपरिक विधाएं हमारी संस्कृति और भाईचारे की पहचान हैं। उन्होंने सभी पहलवानों के जज्बे की सराहना करते हुए भविष्य में भी खिलाड़ियों और युवाओं की हरसंभव मदद करने का भरोसा दिलाया।
हजारों दर्शकों की उमड़ी भीड़
दंगल देखने के लिए आसपास के क्षेत्रों से हजारों की संख्या में खेल प्रेमी पहुंचे। पूरे आयोजन के दौरान दर्शकों में खासा उत्साह देखने को मिला।
इस अवसर पर गुफलाम ठेकेदार, अकलीम त्यागी, गुलफाम पीरपुरा, राजीव गर्ग, मणिराज यादव (दंगल अध्यक्ष) सहित सैकड़ों गणमान्य लोग मौजूद रहे।