logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

रोड़ीबेलवाला हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 09 Jul 2026, 07:43 AM
रोड़ीबेलवाला हत्याकांड का खुलासा: पुलिस मुठभेड़ में एक आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार। रोड़ीबेलवाला में झाड़ियों से मिले अज्ञात महिला के शव के सनसनीखेज मामले का हरिद्वार पुलिस ने खुलासा कर दिया है। पुलिस मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया, जबकि उसका साथी मौके से फरार होने में सफल रहा। घायल आरोपी ने पूछताछ में अपने साथी के साथ मिलकर महिला की गला दबाकर हत्या करने की बात स्वीकार की है।


पुलिस के अनुसार 28 जून को आस्था पथ स्थित गंगा रोखड़ की झाड़ियों में करीब 25 से 30 वर्ष की अज्ञात महिला का शव बरामद हुआ था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत गला घोंटने और मुंह दबाने से दम घुटने के कारण होना सामने आया। शव पर चोटों के कई निशान मिले थे, जबकि गर्दन और नाक की हड्डी भी टूटी हुई थी। इसके बाद नगर कोतवाली में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई।


जांच के दौरान शहर कोतवाल कुंदन सिंह राणा के नेतृत्व में पुलिस टीम दूधिया बंध तिराहे पर संदिग्ध वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बाइक सवार दो संदिग्धों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली एक आरोपी के दाहिने पैर में लगी, जबकि उसका साथी अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान बिजनौर के नहटौर निवासी जीशान के रूप में हुई है। पूछताछ में उसने अपने साथी शाहनवाज के साथ मिलकर महिला की हत्या करने की बात स्वीकार की। घायल आरोपी को उपचार के लिए मेला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।


एसपी सिटी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंची। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ में कई अहम जानकारियां मिली हैं। फरार आरोपी की गिरफ्तारी और मृतका की पहचान के लिए पुलिस की टीमें लगातार प्रयास कर रही हैं। जल्द ही मामले के अन्य पहलुओं का भी खुलासा होने की संभावना है।

Comments (0)