logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
क्राइम

सनसनी: प्रेमी संग निकली किशोरी को नशेड़ियों ने रास्ते में रोका, प्रेमी की पिटाई कर दौड़ाया, किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप..

✍ Javed Ansari 🕒 14 Jul 2026, 11:08 AM
सनसनी: प्रेमी संग निकली किशोरी को नशेड़ियों ने रास्ते में रोका, प्रेमी की पिटाई कर दौड़ाया, किशोरी के साथ गैंगरेप का आरोप..

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

हरिद्वार: हरिद्वार जिले के लक्सर और पथरी क्षेत्र में मानवता को शर्मसार कर देने वाली एक घटना सामने आई है। नशे में धुत सात-आठ युवकों के एक गिरोह ने बाइक सवार प्रेमी-प्रेमिका को रोककर युवक के साथ मारपीट की और किशोरी को अगवा कर उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म (गैंगरेप) की वारदात को अंजाम दिया। घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है।

क्या है पूरा मामला?
​पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, लक्सर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव की किशोरी अपने परिचित युवक के साथ बाइक पर सवार होकर काठा पीर दरगाह की ओर जा रही थी। जैसे ही वे पथरी थाना क्षेत्र के खेतों के पास पहुंचे, तभी रास्ते में पहले से घात लगाए बैठे सात-आठ युवकों ने उन्हें रोक लिया। आरोपितों ने पहले युवक की बेरहमी से पिटाई की और उसे वहां से खदेड़ दिया। इसके बाद, नशे में चूर इन दरिंदों ने किशोरी को जबरन खेतों में खींच लिया और वहां उसके साथ दरिंदगी की।


आपसी विवाद बना पीड़िता के लिए जीवनदान
​पीड़िता ने अपने स्वजनों को बताया कि आरोपितों के बीच उसे रात भर बंधक बनाकर रखने को लेकर आपसी झगड़ा और कहासुनी हो गई थी। इसी अफरा-तफरी का फायदा उठाकर पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से छूटने में कामयाब रही। बदहवास और अर्धनग्न हालत में वह खेतों के रास्ते भागती हुई एक घर तक पहुंची। वहां एक महिला ने किशोरी की दयनीय स्थिति देख उसे सहारा दिया, कपड़े दिए और ग्रामीणों की मदद से स्वजनों तक सूचना पहुंचाई।


पुलिस की कार्रवाई और जांच
​घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों के होश उड़ गए। स्वजनों ने तत्काल पथरी थाने में पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई। थाना प्रभारी रविंद्र कुमार ने बताया कि पीड़िता की शिकायत पर अज्ञात आरोपितों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

आरोपितों की तलाश: पुलिस का कहना है कि संदिग्ध आरोपित शिवगढ़ और फूलगढ़ गांवों के बताए जा रहे हैं। उनकी धरपकड़ के लिए पुलिस की टीमें लगातार दबिश दे रही हैं।


​प्रेमी के बयान: घटना के वक्त मारपीट से डरा प्रेमी वहां से भाग गया था और उसने घटना की सूचना किसी को नहीं दी थी। पुलिस अब उसका भी बयान दर्ज करेगी ताकि मामले की कड़ियां जोड़ी जा सकें।
​पुलिस प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि आरोपितों को जल्द ही गिरफ्तार कर सख्त से सख्त सजा दिलाई जाएगी।

 

Comments (0)