logo
Breaking News
● पिरान कलियर रोड पर दर्दनाक हादसा, रहमतपुर निवासी 28 वर्षीय युवक की मौत ● रक्षाबंधन पर मुस्लिम युवाओं ने पेश की भाईचारे की मिसाल, हिंदू बहनों के लिए ई-रिक्शा सेवा की निःशुल्क ● बारिश ने खोली साबरी जामा मस्जिद की व्यवस्थाओं की पोल, दीवारों से रिसकर अंदर पहुंचा पानी ● ईद मिलादुन्नबी पर औन फाउंडेशन ने लगाया भव्य लंगर, साबरी चादर के जुलूस का किया पुरखुलूस इस्तकबाल ● कलियर उर्स में अपने ही घर जाना मुश्किल! क्या पार्किंग ठेकेदारों को फायदा पहुंचाने के लिए रोके जा रहे स्थानीय लोग? ● उर्स मेले में बिजली के नाम पर दुकानदारों से हजारों की वसूली का आरोप, गरीब दुकानदार बोले—‘कमाई से पहले खर्च का बोझ’ ● हरिद्वार पुलिस ने ‘मगध साइबर गैंग’ का किया भंडाफोड़, पांच गिरफ्तार ● रुड़की डबल मर्डर का चंद घंटों में खुलासा, सगा भाई गिरफ्तार ● रुड़की में चंद मिनटों में दो बहनों की हत्या, दिनदहाड़े डबल मर्डर से मचा हड़कंप ● जश्न-ए-खैरुल वरा में औन फाउंडेशन की मिसाल-ए-इंसानियत, अस्पतालों में मरीजों के बीच बांटे फल ● साबिर पाक के 758वें उर्स पर निःशुल्क मेडिकल कैंप का उद्घाटन ● जश्न-ए-खैरुल वरा के तहत रक्तदान शिविर, 50 से अधिक यूनिट रक्त एकत्र ● बेडपुर चौक पर ढाबा स्वामी पर फायरिंग, बाल-बाल बची जान (देखे वीडियो) ● अमजद सभासद की पहल लाई रंग, पिरान कलियर चौराहे के खराब CCTV कैमरे हुए चालू ● रुड़की में पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़, एक बदमाश घायल; दो फरार
उत्तराखंड

धनोरी इंटर कॉलेज विवाद फिर गरमाया, डीएम-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

✍ Javed Ansari 🕒 13 Jul 2026, 06:45 PM
धनोरी इंटर कॉलेज विवाद फिर गरमाया, डीएम-एसएसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

पिरान कलियर। हरिद्वार जिले का धनोरी इंटर कॉलेज (एनआईसी) एक बार फिर विवादों के केंद्र में आ गया है। कॉलेज से जुड़े विभिन्न मामलों में कथित अनियमितताओं और प्रशासनिक गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर नेशनल पब्लिक सर्विस ट्रस्ट के प्रतिनिधिमंडल ने जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के नाम शिकायत प्रकोष्ठ में ज्ञापन सौंपा।

प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व ट्रस्ट के सचिव प्रियांशु काम्बोज ने किया। उनका कहना है कि कॉलेज से जुड़े कई मामलों को लेकर पहले भी शिकायतें की जा चुकी हैं, लेकिन अब तक कोई ठोस और प्रभावी कार्रवाई सामने नहीं आई है। इसी कारण पूरे मामले की स्वतंत्र एजेंसी से जांच कराए जाने की मांग दोहराई गई है।

ट्रस्ट के विधि विशेषज्ञ कृष्णकांत ने बताया कि शिकायत में कॉलेज प्रबंधन पर फर्जी सदस्यता और चुनाव प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं, वर्ष 2012 की चतुर्थ श्रेणी नियुक्तियों में गड़बड़ी, सरकारी धन के दुरुपयोग, महत्वपूर्ण अभिलेखों के गायब होने, ग्राम समाज की भूमि से जुड़े विवाद तथा बिना वैध लीज के सरकारी भूमि पर संस्थान और व्यावसायिक गतिविधियां संचालित किए जाने जैसे गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

शिकायत के साथ विभिन्न विभागों के पत्राचार, पूर्व जांच से संबंधित दस्तावेज और अन्य अभिलेख भी प्रशासन को उपलब्ध कराए गए हैं। शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पूर्व में जांच के निर्देश दिए जाने के बावजूद मामले का संतोषजनक समाधान नहीं हो पाया, इसलिए अब एसआईटी और विजिलेंस से निष्पक्ष जांच कराना आवश्यक है।

ज्ञापन में पूरे वित्तीय लेनदेन का फोरेंसिक ऑडिट, भूमि अभिलेखों की विस्तृत जांच, विवादित नियुक्तियों की समीक्षा, संबंधित अधिकारियों की भूमिका की पड़ताल तथा जांच में दोष सिद्ध होने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई और एफआईआर दर्ज करने की मांग भी की गई है। साथ ही जांच पूरी होने तक आवश्यक प्रशासनिक और कानूनी कदम उठाने का अनुरोध किया गया है।

इस दौरान प्रियांशु काम्बोज, राहुल कुमार, दिव्यांशु काम्बोज, नीरज सैनी, राकेश कुमार सहित अन्य लोग भी मौजूद रहे।

Comments (0)