logo
Breaking News
● ड्यूटी पर लौटते समय दर्दनाक हादसा: शिवपुरी चौकी इंचार्ज विनोद शर्मा की खाई में गिरने से मौत ● कर्णप्रयाग विवाद मामला: निष्पक्ष जांच के लिए बड़ा फैसला, केस हरिद्वार ट्रांसफर ● देहरादून में चोरी का खुलासा: जल्द अमीर बनने की चाह में तीन शातिर महिलाएं गिरफ्तार ● हरिद्वार नगर निगम भूमि प्रकरण: सुराज सेवादल ने उठाए जांच पर सवाल, निष्पक्ष जांच की मांग(देखे वीडियो) ● ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार ● हरिद्वार में वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार, छह चोरी की बाइक बरामद ● अवैध स्मैक के साथ 22 वर्षीय युवक गिरफ्तार, 4.62 लाख रुपये की स्मैक बरामद ● उत्तराखंड की राजनीति में नई दस्तक, सोनिया शर्मा ने की जन निर्माण पार्टी की लॉन्चिंग (देखे विडियो) ● कलियर पुलिस की बड़ी कार्रवाई: नाबालिग बच्चों से मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार ● अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर IPS कॉलेज में हुआ सामूहिक योगाभ्यास, स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का लिया संकल्प ● हत्या के प्रयास के मामले में वांछित आरोपी गिरफ्तार, तमंचा व कारतूस बरामद ● इंस्टिट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज कॉलेज में हुआ पौधरोपण कार्यक्रम, पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश ● रीलबाजों और 'पिल्ला गैंग' पर पुलिस का शिकंजा, 26 पुलिसकर्मी हुए सम्मानित ● मां के कथित प्रेमी को बेटी ने देखा तो मचा बवाल, नाबालिग से मारपीट का आरोप; पति पर भी हुआ हमला ● कांवड़ मेला-2026 की तैयारियों में जुटी हरिद्वार पुलिस, यातायात व्यवस्था को लेकर ग्राउंड निरीक्षण
क्राइम

ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

✍ Javed Ansari 🕒 22 Jun 2026, 04:21 PM
ऊधमसिंहनगर पुलिस का बड़ा खुलासा: फर्जी शस्त्र लाइसेंस रैकेट का पर्दाफाश, दो आरोपी गिरफ्तार

अब खबर पढ़ें ही नहीं, सुनें भी — यहां क्लिक करें। 👆🏻

 

रुद्रपुर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के अपराध मुक्त देवभूमि के संकल्प को साकार करने की दिशा में ऊधमसिंहनगर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के नेटवर्क का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पिस्टल, रायफल, जिंदा कारतूस, कूटरचित शस्त्र लाइसेंस और मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए विशेष पुलिस टीमों का गठन किया था। संदिग्ध शस्त्र लाइसेंसों की जांच के दौरान एसओजी काशीपुर, एसओजी रुद्रपुर और कोतवाली कुण्डा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई कर मामले का खुलासा किया।

पंजाब से फर्जी लाइसेंस बनवाकर खरीदे हथियार। पुलिस जांच में सामने आया कि जनपद के कुछ लोग बाहरी राज्यों से फर्जी शस्त्र लाइसेंस बनवाकर हथियार रख रहे थे। इन हथियारों का इस्तेमाल भविष्य में आपराधिक गतिविधियों में किए जाने की आशंका थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी अजय गणपति ने जिलाधिकारी कार्यालय तरनतारण (पंजाब) से लाइसेंसों का सत्यापन कराया।

जिलाधिकारी कार्यालय से प्राप्त रिपोर्ट में स्पष्ट हुआ कि सत्यापन के लिए भेजे गए लाइसेंस उनके कार्यालय से जारी ही नहीं किए गए थे। संबंधित लाइसेंस नंबर सरकारी अभिलेखों में दर्ज नहीं पाए गए और न ही उनके नवीनीकरण अथवा हथियार जमा कराने का कोई रिकॉर्ड मिला। जिन पतों के आधार पर लाइसेंस बनाए गए थे, वहां भी आरोपी निवासरत नहीं पाए गए।

पंजाब पहुंची पुलिस टीम, जुटाए अहम साक्ष्य

प्रकरण में कोतवाली कुण्डा में मुकदमा दर्ज होने के बाद वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा के नेतृत्व में पुलिस टीम पंजाब पहुंची। वहां से जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की संलिप्तता की पुष्टि हुई। पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने स्वयं को पंजाब के विभिन्न थाना क्षेत्रों का निवासी दर्शाकर कूटरचित शस्त्र लाइसेंस तैयार कराए थे और उन्हीं के आधार पर हथियार खरीदे थे।

ये हैं गिरफ्तार आरोपी

पुलिस ने अजय सिंह पुत्र बलकार सिंह निवासी ग्राम छिनकी, थाना किच्छा, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 31 वर्ष) तथा अनूप सिंह पुत्र कुलवंत सिंह निवासी ग्राम भरतपुर, थाना कुण्डा, जनपद ऊधमसिंहनगर (उम्र 40 वर्ष) को गिरफ्तार किया है।

बरामदगी का विवरण

अनूप सिंह से बरामद:

  • एक पिस्टल .32 बोर
  • एक रायफल .315 बोर
  • एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस
  • एक मोबाइल फोन

अजय सिंह से बरामद:

  • एक पिस्टल .32 बोर
  • आठ जिंदा कारतूस .32 बोर
  • एक रायफल .315 बोर
  • आठ जिंदा कारतूस .315 बोर
  • एक कूटरचित शस्त्र लाइसेंस

पुलिस के अनुसार आरोपी अनूप सिंह का कोतवाली कुण्डा में पूर्व से आपराधिक इतिहास भी दर्ज है।

एसएसपी का संदेश

एसएसपी अजय गणपति ने कहा कि जनपद में फर्जी शस्त्र लाइसेंस, अवैध हथियारों और कानून व्यवस्था को प्रभावित करने वाले तत्वों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी अवैध गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कठोर वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी।

कार्रवाई करने वाली पुलिस टीम

इस सफल कार्रवाई में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक सुनील सुतेड़ी, वरिष्ठ उपनिरीक्षक अरविन्द बहुगुणा, उपनिरीक्षक दीपक कौशिक सहित एसओजी काशीपुर, एसओजी रुद्रपुर एवं कोतवाली कुण्डा की संयुक्त टीम के पुलिसकर्मियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Comments (0)